मितुल पाहवा
मुरादाबाद (परिपाटी न्यूज़)। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में 28 विधानसभा मुरादाबाद नगर से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक राजीव गुंबर एडवोकेट ने दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को भाजपा के महानगर अध्यक्ष श्री गिरीश भंडूला जी को अपना आवेदन सौंपा। राजीव गुंबर एडवोकेट ने 28 विधानसभा मुरादाबाद नगर से भारतीय जनता पार्टी के संभावित प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त करते हुए पार्टी नेतृत्व के समक्ष अपना आवेदन प्रस्तुत किया।

उन्होंने बालाजी महाराज के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि महाराज सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और सभी को जनसेवा करने की शक्ति प्रदान करें। राजीव गुंबर एडवोकेट ने भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से मुरादाबाद नगर क्षेत्र में जनसेवा करने की भावना के साथ अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियों के बीच उनके द्वारा आवेदन सौंपे जाने को एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उन्होंने बालाजी महाराज से प्रार्थना की कि उनकी कृपा सभी पर बनी रहे और समाज में सुख, शांति एवं समृद्धि का वातावरण कायम रहे।
