प्रिंस शर्मा
मुरादाबाद (परिपाटी न्यूज़) कांठ के प्राथमिक विद्यालय माननगर में कांठ के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के पहुंचने पर विद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राओं ने उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस दौरान विद्यालय का खुशनुमा वातावरण, बच्चों का अनुशासन, उनकी रचनात्मक प्रतिभा और विद्यालय में सजाई गई शिक्षाप्रद सामग्री विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका भुवनेश कुमारी ने भी कांठ एसडीएम मयंक कुंडू का स्वागत किया विद्यालय के बच्चों ने अपने हाथों से तैयार की गई सुंदर कलाकृतियां एवं आकर्षक वस्तुएं उपजिलाधिकारी को भेंट कीं। बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दे रहा था।विद्यालय पहुंचने पर कांठ एसडीएम का छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ अभिनंदन किया। इस अवसर पर बच्चों ने अपनी रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। बच्चों द्वारा तैयार की गई आकर्षक कलाकृतियां देखकर विद्यालय में चल रही शैक्षिक एवं रचनात्मक गतिविधियों की झलक देखने को मिली। एसडीएम ने भी बच्चों के बीच पहुंचकर उनसे संवाद किया और उनका उत्साहवर्धन किया।विद्यालय की कक्षाओं में शिक्षा को रोचक और आकर्षक बनाने के लिए दीवारों पर सुंदर चित्र, शिक्षाप्रद पोस्टर, रंग-बिरंगी आकृतियां और विभिन्न प्रकार की शैक्षिक सामग्री प्रदर्शित की गई है। कक्षा का वातावरण देखकर यह स्पष्ट नजर आया कि बच्चों को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रखकर उनके सर्वांगीण विकास पर भी ध्यान दिया जा रहा है। विद्यालय की साज-सज्जा और बच्चों की रचनात्मक गतिविधियां शिक्षा के प्रति सकारात्मक सोच को प्रदर्शित करती हैं।इस पूरे कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय माननगर की प्रधानाध्यापिका भुवनेश कुमारी की भूमिका सराहनीय रही। उनके नेतृत्व में विद्यालय में बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने तथा पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है।

विद्यालय में बच्चों की प्रतिभा को निखारने, उनमें आत्मविश्वास विकसित करने और शिक्षा के प्रति रुचि पैदा करने के लिए किए जा रहे प्रयास प्रशंसा के योग्य हैं प्रधानाध्यापिका भुवनेश कुमारी के मार्गदर्शन में विद्यालय के बच्चों ने जिस आत्मविश्वास और उत्साह के साथ एसडीएम का स्वागत किया, वह विद्यालय में सकारात्मक शैक्षिक माहौल का परिचायक नजर आया। बच्चों की सहभागिता और उनकी कलात्मक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे प्रयास बेहद महत्वपूर्ण हैं। जब विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा को पहचानने और उसे निखारने का अवसर दिया जाता है, तो बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है। साथ ही उनमें आगे बढ़ने और कुछ नया सीखने की भावना विकसित होती है। कांठ के एसडीएम का विद्यालय आगमन बच्चों और विद्यालय परिवार के लिए उत्साहवर्धक अवसर रहा। इस अवसर ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि सरकारी विद्यालयों में भी बेहतर शैक्षिक वातावरण, रचनात्मक सोच और समर्पित शिक्षकों के प्रयासों से बच्चों के भविष्य को नई दिशा दी जा सकती है।प्राथमिक विद्यालय माननगर में दिखाई दिया बच्चों का उत्साह, शिक्षाप्रद वातावरण को देखकर कांठ उपजिलाधिकारी मयंक कुंडू ने विद्यालय की प्रशंसा करते हुए कहा प्रधानाध्यापिका भुवनेश कुमारी के नेतृत्व में किए जा रहे प्रयास निश्चित रूप से सराहना के योग्य हैं। ऐसे विद्यालय और समर्पित शिक्षक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। इस अवसर पर कांठ एसडीएम के साथ खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार गौड भी मौजूद रहे।
