Spread the love

अभिषेक पाण्डेय

लखीमपुर खीरी (परिपाटी न्यूज)बेहजम ब्लॉक की ग्राम पंचायत टेड़वा में संविधान दिवस के अवसर पर अंबेडकर पार्क के सौंदर्यीकरण एवं बाउंड्रीवाल निर्माण की पहल की गई। समाज कल्याण विभाग की ओर से पार्क के विकास कार्यों के लिए 10 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। संविधान दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग के एडीओ अमर सिंह राना, एडीओ आईएसबी वीरेंद्र कुमार भट्ट, बीडीओ शरद कुमार सिंह, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी हरिवंश लाल, ग्राम प्रधान विटोली देवी एवं प्रधान प्रतिनिधि जयप्रकाश तिवारी अंबेडकर पार्क पहुंचे। इस दौरान सभी ने भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पार्क का निरीक्षण किया और प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी ली।अधिकारियों ने बताया कि अंबेडकर पार्क की बाउंड्रीवाल एवं सौंदर्यीकरण का कार्य जल्द ही शुरू कराया जाएगा।

इस पहल से पार्क का स्वरूप बेहतर होगा और ग्रामीणों को एक सुंदर एवं व्यवस्थित सार्वजनिक स्थल उपलब्ध हो सकेगा। संविधान दिवस के अवसर पर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही पार्क के विकास कार्यों की पहल को ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *