Spread the love

अभिषेक पाण्डेय

लखीमपुर खीरी (परिपाटी न्यूज) बेहजम मंडल के शक्ति केंद्र भूलनपुर में गुरुवार, 26 नवंबर 2026 को बूथ संख्या 53, 54, 55 और 56 पर नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 19 नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिए प्रारूप फॉर्म संख्या-6 भरवाए गए। अभियान के दौरान मंडल महामंत्री बेहजम अभिषेक पाण्डेय स्वयं पोलिंग बूथ पर उपस्थित रहे। उनके साथ बूथ अध्यक्ष अनुज कुमार श्रीवास्तव, सुशील कुमार गुप्ता, राकेश कुमार विश्वकर्मा, रंजीत कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बूथों पर बैठकर नए मतदाताओं के फॉर्म भरवाने में सहयोग किया।


इस दौरान बीएलओ हरिशंकर, अनूप कुमार, अब्बुल कलाम और जुबेर के साथ बैठकर मतदाता सूची में नए नाम शामिल कराने की प्रक्रिया पूरी की गई। अभियान के अंतर्गत कुल 19 नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए फॉर्म संख्या-6 जमा किए गए। अभियान का उद्देश्य पात्र नए मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल कराना और उन्हें मतदान का अधिकार दिलाने में सहयोग करना रहा।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *