Spread the love

लंबे समय से सफाई न होने से फैली गंदगी, ग्रामीणों ने प्रशासन से की नियमित सफाई की मांग

अभिषेक पाण्डेय

लखीमपुर खीरी (परिपाटी न्यूज) बेहजम ब्लॉक की ग्राम पंचायत भूलनपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय के मुख्य द्वार पर लंबे समय से कूड़े का ढेर लगा हुआ है। कूड़े से उठने वाली दुर्गंध के कारण स्कूली बच्चों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय के आसपास फैली गंदगी से संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम पंचायत में वर्तमान समय में सफाई कर्मचारी की नियुक्ति नहीं होने के कारण नियमित सफाई नहीं हो पा रही है। इसी वजह से विद्यालय के मुख्य द्वार पर कूड़ा जमा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि काफी समय से सफाई नहीं होने के कारण समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। स्थानीय निवासी श्याम और सूरज ने बताया कि विद्यालय के आसपास दो आंगनबाड़ी केंद्र, एक जूनियर स्कूल और एक प्राथमिक विद्यालय स्थित हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में बच्चे रोजाना इसी रास्ते से आते-जाते हैं।

मुख्य द्वार पर कूड़ा जमा होने के कारण बच्चों को बदबू के बीच से गुजरना पड़ता है। वहीं, इस रास्ते से निकलने वाले राहगीरों को भी दुर्गंध और गंदगी से परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय के आसपास गंदगी का अंबार लगा होने से बच्चों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। इसके बावजूद अब तक कूड़े की सफाई नहीं कराई गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से की मांग स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से विद्यालय के मुख्य द्वार पर जमा कूड़े को तत्काल हटवाने तथा ग्राम पंचायत में नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों के आसपास स्वच्छता बनाए रखना जरूरी है, ताकि बच्चों को गंदगी और दुर्गंध के बीच से न गुजरना पड़े।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *