-सतवेन्दर सिंह गुजराल
बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) राजा का ताजपुर। रविदास धर्मशाला में संविधान दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अंबेडकर मूर्ति स्थल से संबंधित लाइव कार्यक्रम का प्रसारण किया गया।
कार्यक्रम में धामपुर से भाजपा विधायक अशोक कुमार राणा के पुत्र प्रियंकर राणा ने सहभागिता करते हुए शासन की ओर से अंबेडकर मूर्ति स्थल के विकास के लिए स्वीकृत 10 लाख रुपये की धनराशि से विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संविधान की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख उज्ज्वल चौहान, ग्राम प्रधान फरजाना परवीन तथा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शाहरुख फरीदी सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
