Spread the love

शिव कुमार

संभल (परिपाटी न्यूज़)। असमोली में डीआर गारमेंट्स रेडीमेड कपड़ों के शोरूम का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, मेरठ प्रांत के प्रांत उपाध्यक्ष गौरव कुमार यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया।शोरूम के संचालक योगेश कुमार ने मुख्य अतिथि गौरव कुमार यादव सहित उपस्थित अतिथियों और गणमान्य लोगों का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर खुशी जाहिर करते हुए मिठाई वितरित की गई और सभी को प्रसाद खिलाया गया।गौरव कुमार यादव ने शोरूम संचालक योगेश कुमार को नए प्रतिष्ठान की शुरुआत पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और व्यापार में तरक्की की कामना की।

उन्होंने कहा कि इस तरह के नए प्रतिष्ठानों से बाजार की रौनक और सुंदरता बढ़ती है तथा स्थानीय लोगों को खरीदारी की बेहतर सुविधा मिलती है।कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं ग्रामीणसतपाल सिंह,शेर सिंह, कृपाल सिंह,नीरज कुमार,अजय कुमार,योगेश कुमार,अरविंद कुमार,सौरभ कुमार, सुंदर सिंह,लख्मीचंद,प्रमोद,जीतपालसिंह,रेशु,सपना,रीना देवी राम मूर्ति मौजूद रहे। सभी ने शोरूम संचालक योगेश कुमार को बधाई देते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *