Spread the love

एसपी ने कहा- निष्पक्षता और ईमानदारी से करें कर्तव्यों का निर्वहन,आमजन के अधिकारों की रक्षा करना प्राथमिकता

मुकुट यादव

सम्भल।(परिपाटी न्यूज़)संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी ने पुलिसकर्मियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों और सिद्धांतों का स्मरण कराते हुए उसके प्रति पूर्ण निष्ठा एवं सम्मान बनाए रखने का संकल्प दिलाया।
एसपी ने कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का अधिकार प्रदान करता है। इसकी मूल भावना के अनुरूप प्रत्येक व्यक्ति को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्पक्षता,ईमानदारी और निष्ठा के साथ करें।

उन्होंने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है,बल्कि आमजन के अधिकारों की रक्षा करना भी उसका महत्वपूर्ण दायित्व है। प्रत्येक पुलिसकर्मी को संविधान और कानून के दायरे में रहकर कार्य करना चाहिए,जिससे आम नागरिकों का पुलिस पर विश्वास बना रहे।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) मनोज कुमार रावत,क्षेत्राधिकारी बहजोई अजीत सिंह, क्षेत्राधिकारी गुन्नौर अंकित मिश्रा सहित पुलिस कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *