फेसबुक के जरिए युवती से हुई थी दोस्ती,एक साल से चंदौसी में रह रहा था किराये पर।
गौतम सागर
संभल (परिपाटी न्यूज़) चंदौसी। संदिग्ध परिस्थितियों में विषैला पदार्थ खाने से कानपुर निवासी 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर पुलिस ने उसे सीएचसी चंदौसी में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान तनुज कनौजा निवासी नील वाली गली,कानपुर के रूप में हुई है। वह पिछले करीब एक साल से चंदौसी की विष्णु विहार कॉलोनी में किराये पर रह रहा था। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी चंदौसी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर चंदौसी सीएचसी से जिला अस्पताल सम्भल रेफर कर दिया गया।ओर जिला अस्पताल में डाक्टरो ने मृतक घोषित कर दिया। मकान मालिक महेश चंद्र के अनुसार,करीब एक साल पहले आवास विकास कॉलोनी निवासी युवती ने तनुज को मकान किराये पर दिलवाया था। युवती ने बताया कि उसकी तनुज से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों की फोन पर बातचीत होने लगी और तनुज से युवती के रिश्ते की भी बात चल रही थी।वहीं,सूत्रों के अनुसार,युवक के पास से मिले कथित सुसाइड नोट में शिखा नाम की युवती पर 17 लाख रुपये वापस नहीं करने का आरोप लगाए जाने की चर्चा है। हालांकि,पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।थाना प्रभारी संत कुमार ने बताया कि आत्महत्या का मामला संज्ञान में आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
