अजमल अंसारी
बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) चांदपुर में फादरसन पब्लिक स्कूल में आज संविधान दिवस बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन सोशल साइंस शिक्षक हर्ष त्यागी ने बहुत ही शानदार तरीके से किया। इस अवसर पर शिक्षिक आलिया , सीतु , दिव्या और जितेंद्र कुमार ने भारतीय संविधान के महत्व, उसके मूल्यों और नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में अपने विचार प्रस्तुत किए। सभी ने संविधान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अमन कुमार सूर्यवंशी ने भी सभी शिक्षकों को संबोधित करते हुए देश के प्रति एक अच्छे नागरिक के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को समझने और उनका ईमानदारी से पालन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के माध्यम से सभी को यह संदेश दिया गया कि संविधान केवल हमारे अधिकारों की जानकारी नहीं देता, बल्कि हमें एक जिम्मेदार नागरिक बनने का मार्ग भी दिखाता है। यह कार्यक्रम सभी के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा।
