गुरप्रीत सिंह
हरिद्वार (परिपाटी न्यूज) खानपुर विधानसभा में खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा ने विशाल जन रैली के जरिए अपनी ताकत और जनसमर्थन का प्रदर्शन किया। ढंडेरा रेलवे फाटक से लेकर लंढौरा फार्म हाउस तक निकाली गई इस विशाल रैली में समर्थकों की एकजुटता देखने को मिली। रैली के माध्यम से क्षेत्र में एकता, संगठन और जनसमर्थन का संदेश देने का प्रयास किया गया। खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा की अगुवाई में निकली इस विशाल जन रैली ने क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक हलचल बढ़ा दी। ढंडेरा रेलवे फाटक से शुरू हुई रैली लंढौरा फार्म हाउस तक पहुंची। रैली में शामिल समर्थकों का उत्साह और एकजुटता देखने लायक रही। इस दौरान रैली को विधायक उमेश कुमार शर्मा के जनसमर्थन और शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।

समर्थकों की मौजूदगी ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि क्षेत्र में उनकी ताकत और संगठनात्मक एकजुटता लगातार बनी हुई है। अब देखने वाली बात यह होगी कि इस विशाल रैली का आने वाले दिनों में खानपुर विधानसभा की राजनीति पर क्या असर देखने को मिलता है।
