ई-रिक्शा को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलटा डंपर, कोई हताहत नहीं
रक्षक राजपूत
बिजनौर(परिपाटी न्यूज़)मंडावर। मंडावर रोड स्थित मालन नदी पुल पर बजरी से भरा एक डंपर अचानक पलट गया। बताया जा रहा है कि डंपर बिजनौर की ओर आ रहा था। इसी दौरान सामने आए ई-रिक्शा को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे डंपर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया। घटना बिजनौर मंडावर रोड स्थित मलिन नदी पुल की है।
