Spread the love

प्रिंस शर्मा

मुरादाबाद ( परिपाटी न्यूज़) कांठ के माननगर विद्यालय में मिशन शक्ति के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए ‘मां दुर्गा का शिक्षा अवतार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व, महिला सशक्तिकरण, नारी सम्मान तथा समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम विद्यालय की प्रधानाध्यापिका भुवनेश कुमारी द्वारा किया गया जिसमें कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि शिक्षा ही वह शक्ति है, जिसके बल पर व्यक्ति अपने जीवन में आगे बढ़ सकता है और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।कार्यक्रम में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों के माध्यम से शक्ति, साहस, ज्ञान और आत्मविश्वास के महत्व को दर्शाने का संदेश दिया गया। मां दुर्गा को शक्ति और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक माना जाता है।

इसी भावना को शिक्षा से जोड़ते हुए प्रधानाध्यापिका भुवनेश कुमारी ने विद्यार्थियों को बताया गया कि ज्ञान मनुष्य को सही और गलत के बीच अंतर समझने की क्षमता प्रदान करता है। शिक्षित व्यक्ति न केवल अपने भविष्य को बेहतर बनाता है, बल्कि परिवार, समाज और देश के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है। मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान के प्रति जागरूक करना है। इसी क्रम में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं की शिक्षा को विशेष महत्व देने का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि प्रत्येक बालिका को शिक्षा प्राप्त करने और अपनी प्रतिभा को निखारने का समान अवसर मिलना चाहिए। शिक्षित बालिकाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनती हैं और आत्मनिर्भर होकर समाज में अपनी अलग पहचान स्थापित कर सकती हैं। नारी मिशन शक्ति मां दुर्गा का शिक्षा अवतार कार्यक्रम में आबिदा परवीन दीपांशी माली आयत नूर सायना नमरा इलमा परिनीता विशु हीफजा सभी बच्चों ने प्रतिभागिता निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *