Spread the love

मुकुट यादव

सम्भल।(परिपाटी न्यूज़) शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर चौधरी सराय स्थित तारीन कैंपस में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। शनिवार को गोष्ठी को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष किशोर गौतम ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू देश के प्रथम प्रधानमंत्री होने के साथ ही आधुनिक भारत के निर्माण के प्रमुख शिल्पकार थे। उन्होंने शिक्षा,विज्ञान,लोकतांत्रिक मूल्यों और आधुनिक संस्थानों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। नेहरू जी बच्चों से विशेष प्रेम करते थे, इसी कारण उनकी जयंती को पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हाजी मुशीर तरीन ने कहा कि पंडित नेहरू के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनके बताए आपसी भाईचारे,राष्ट्रीय एकता,धर्मनिरपेक्षता और लोकतांत्रिक मूल्यों को अपनाकर ही देश को मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी से नेहरू जी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया।इस अवसर पर पूर्व जिला महासचिव मोहम्मद शफी सैफी,मैजजम अहमद,मेहताब आलम,मोहम्मद सुहानी,सोनू सागर,बब्बू खान,डॉ.महबूब,फिरासत हुसैन,मोहम्मद यासीन,सुनील सागर,शिशुपाल जाटव,मोहम्मद इरफान खान,इफ्तिखार कुरैशी और डॉ.फराहद सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *