अजमल अंसारी
बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)चांदपुर फादरसन पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 8-A की छात्रा स्वर्णिका तोमर ने बड़े ही आत्मविश्वास और उत्साह के साथ किया। इस दौरान उसने बाल दिवस के महत्व पर भी प्रकाश डालते हुए बच्चों को इस दिन की विशेषता और इसके उद्देश्य के बारे में बताया। इसके पश्चात विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। चारों हाउस अमेज़न, नाइल, जुपिटर और पैसिफिक के विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया प्रतियोगिताओं के दौरान बच्चों में जीत को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों के लिए कई रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें हर्डल रेस में बालिका वर्ग में जुपिटर हाउस की आफिया ने प्रथम, नाइल हाउस की सौम्या ने द्वितीय, अमेज़न हाउस की आराध्या गुप्ता ने तृतीय तथा नाइल हाउस की अनव्या जुबेर ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। सैक रेस के बालक वर्ग में अमेज़न हाउस के अब्दुल फरहान ने प्रथम, जुपिटर हाउस के रुद्र चौहान ने द्वितीय, अमेज़न हाउस के अनंत ने तृतीय तथा पैसिफिक हाउस के मोहम्मद अनस ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। लेमन रेस के बालिका वर्ग में अमेज़न हाउस की एंजेल चौधरी प्रथम, नाइल हाउस की अशमीरा द्वितीय, पैसिफिक हाउस की इनाया मलिक तृतीय तथा जुपिटर हाउस की अवनी यादव चतुर्थ स्थान पर रहीं। बैलेंसिंग रेस में बालक वर्ग में नाइल हाउस के तैमूर अफजल ने प्रथम, पैसिफिक हाउस के आयुष ने द्वितीय, अमेज़न हाउस के रुद्र प्रताप सिंह ने तृतीय तथा जुपिटर हाउस के निकुंज प्रताप ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। फ्रॉग रेस में पैसिफिक हाउस के मोहम्मद तैमूर ने प्रथम, जुपिटर हाउस के हितांश चौहान ने द्वितीय, अमेज़न हाउस के मोहम्मद अफ्फान ने तृतीय तथा हमदान आमिर ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। बॉल कैरिंग रेस के बालिका वर्ग में पैसिफिक हाउस की लावण्या चौधरी प्रथम, नाइल हाउस की जपनीत कौर द्वितीय, अमेज़न हाउस की देवांशी काकरान तृतीय तथा पैसिफिक हाउस की किंजल यादव चतुर्थ स्थान पर रहीं। थ्री लेग रेस के बालक वर्ग में अमेज़न हाउस के मोहम्मद आतिफ और अदीप खान की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर पैसिफिक हाउस के भविष्य और मोहम्मद अकदस तथा नाइल हाउस के अथर्व और सनी की जोड़ियां रहीं। वहीं, जुपिटर हाउस के आयुष और उत्कर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रिले रेस के बालिका वर्ग में नाइल हाउस की हर्षिता और जसलीन ने प्रथम, पैसिफिक हाउस की इनाया और मिस्टी ने द्वितीय, जुपिटर हाउस की खुशी और एंजेल ने तृतीय तथा अमेज़न हाउस की उमामा और आयशा नूर ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

इसके अतिरिक्त टग ऑफ वॉर (रस्साकशी) प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके परिणाम इस प्रकार रहे सीनियर बालक वर्ग: पैसिफिक हाउस प्रथम और अमेज़न हाउस द्वितीय। सीनियर बालिका वर्ग: जुपिटर हाउस प्रथम और नाइल हाउस द्वितीय। सब-जूनियर बालक वर्ग: नाइल हाउस प्रथम और पैसिफिक हाउस द्वितीय। सब-जूनियर बालिका वर्ग (कक्षा 3 से 5): नाइल हाउस प्रथम और पैसिफिक हाउस द्वितीय। जूनियर बालक वर्ग (कक्षा 6 से 8): नाइल हाउस प्रथम और पैसिफिक हाउस द्वितीय। जूनियर बालिका वर्ग (कक्षा 6 से 8): नाइल हाउस प्रथम और पैसिफिक हाउस द्वितीय। इसके साथ ही कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के बीच इंटर-हाउस सीनियर बॉयज़ कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें पैसिफिक हाउस ने प्रथम तथा अमेज़न हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य अमन कुमार सूग्यवंशी ने सब विजेताओं को बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी और प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी बच्चों के प्रयासों की सराहना की। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस आयोजन ने बच्चों को खेल भावना, आपसी सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का महत्व समझाने के साथ बाल दिवस की खुशियों को और भी खास बना दिया।
