शिव कुमार
संभल (परिपाटी न्यूज़) 24 कोसीय परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। परिक्रमा में प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा राजेश यादव, एवं अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद मेरठ प्रांत के प्रांत उपाध्यक्ष तथा श्री कल्कि सेना युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव कुमार यादव, ब्लॉक प्रमुख पमाशा हृदेश यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश सिंघल, एवं भाजपा नेता सुधीर मल्होत्रा,ने भी परिक्रमा में सहभागिता की।

परिक्रमा चंदेश्वर मंदिर होते हुए आगे बढ़ी। इस दौरान संभल क्षेत्र के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली। बड़ी संख्या में भक्तों ने धार्मिक आस्था के साथ परिक्रमा में भाग लिया। पूरे मार्ग पर भक्तिमय वातावरण बना रहा।
