Spread the love

‎अफजाल हुसैन
‎
‎संभल ( परिपाटी न्यूज़) सिरसी बच्चे मन के सच्चे जी हां बच्चे किसी भी कौम और किसी भी देश की सबसे बड़ी पूँजी होते हैं। आज का बच्चा ही कल का डॉक्टर, वकील, शिक्षक, वैज्ञानिक और नेता बनेगा। जैसा कि आप सब जानते हैं 14 नवंबर को हम बाल दिवस मनाते हैं। यह दिन हमें याद दिलाता है कि बच्चों को सिर्फ प्यार ही नहीं, बल्कि अच्छी शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य और अच्छा संस्कार भी देना हमारी जिम्मेदारी है। बच्चे को खूबसूरत और खूब सिरत बनाने में मां-बापो का अहम किरदार हुआ करता है बच्चा जब हँसता है, तो लगता है जैसे पूरे घर में रोशनी फैल गई हो। बच्चे की मुस्कान में कोई भेदभाव नहीं होता, कोई जात-पात नहीं होती, कोई अमीर-गरीब नहीं होता। काश बड़े भी बच्चों से यही सीख लें कि नफरत से नहीं, मोहब्बत से दुनिया जीती जाती है। आज जरूरत है कि हम अपने बच्चों को मोबाइल की दुनिया से निकालकर किताबों की दुनिया से जोड़ें। उन्हें सच्चाई, ईमानदारी, मेहनत और इंसानियत का पाठ पढ़ाएँ।

उन्हें बताएँ कि कामयाबी का कोई शॉर्टकट नहीं होता, मेहनत ही सबसे बड़ी ताकत है। क़ुरैश कॉन्फ्रेंस का यही पैगाम है कि हमारे समाज का हर बच्चा पढ़े, आगे बढ़े और अपने माँ-बाप, समाज और देश का नाम रोशन करे। कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए हम सबको मिलकर कोशिश करनी होगी।आइए, इस बाल दिवस पर हम संकल्प लें कि हम अपने बच्चों को सिर्फ अच्छे कपड़े और खिलौने ही नहीं देंगे, बल्कि अच्छा वक्त, अच्छी तालीम और अच्छा माहौल भी देंगे। बच्चों को प्यार दीजिए, उन्हें समझिए, उनकी बात सुनिए। क्योंकि आज जिन बच्चों को हम प्यार और तालीम देंगे, कल वही बच्चे इस देश को मजबूत बनाएँगे। कुरेश कॉन्फ्रेंस रजिस्टर्ड उत्तर प्रदेश पिछले 3 साल से शोषित वंचित दबे कुछले समाज के ऐसे बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का काम कर रही है जो आर्थिक रूप से कमजोर है। एक कदम भलाई की ओर बढ़ाइये इंसानियत को राहत पहुंचाइये। ‎सभी प्यारे बच्चों को बाल दिवस की दिली मुबारकबाद।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *