भोजपाल सिंह
सम्भल ( परिपाटी न्यूज़) नखासा थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे 22 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार तड़के ग्राम आटा में सरकारी स्कूल के पास रास्ते से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी कर रही है। पुलिस के मुताबिक,पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी के निर्देश पर जिले में वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी सुमित सुधाकर रामटेके के नेतृत्व और क्षेत्राधिकारी असमोली अमन सिंह के निर्देशन में नखासा थाना पुलिस ने कार्रवाई की।पुलिस टीम ने गुरुवार को सुबह करीब चार बजे ग्राम आटा में सरकारी स्कूल के पास रास्ते से ब्रजभान (22) पुत्र नमेन्द्र सिंह निवासी ग्राम रसूलपुर सराय,थाना नखासा,जिला संभल गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ नखासा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 195/2026 दर्ज है। इसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 और 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मुकदमे की विवेचना जारी है।दो पुलिसकर्मियों की टीम ने की गिरफ्तारी।आरोपी की गिरफ्तारी उपनिरीक्षक अमरदीप सिंह और कांस्टेबल विशाल कुमार की टीम ने की। पुलिस के अनुसार,गिरफ्तारी के दौरान कोई बरामदगी नहीं हुई। आरोपी को समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
