Spread the love

रिपोर्ट-सतवेंदर सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया नूरपुर

राजा का ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)। यातायात सप्ताह के दूसरे चरण में आर जी एन पी इंटर कालेज राजा का ताजपुर के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। बच्चों की और से 24 सितंबर से प्रतिदिन रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

यातायात नियम से जुड़े स्लोगन, सड़क सुरक्षा के नियम, जीवन रक्षा, दुर्घटना से देर भली आदि नारों से वातावरण गूंज उठा। विद्यालय परिसर से निकाली गई रैली ताजपुर मुख्य मार्गो से निकाली गयी । बच्चों ने बिना हेलमेट के बाइक चला रहे लोगों को रोक कर समझाया। कहा कि हेलमेट पहन कर बाइक चलाएं। चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगने का संदेश दिया। यातायात जागरूकता सप्ताह में विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। निबंध लेखन प्रतियोगिता, यातायात क्विज प्रतियोगिता, तत्कालीन यातायात परि²श्यों के मद्देनजर वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *