
रिपोर्ट-सतवेंदर सिंह गुजराल
नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) ब्लाक प्रमुख आकांक्षा चौहान के संयोजन में शहीद परवीन सिंह व रिक्खी सिंह सभागार में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।ब्लाक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने चारों साहिजादो और माता गुजरी की शहादत को नमन करते हुए कहा कि सरवंशदानी श्री गुरु गोविंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी की ऐसी शहादत है, जिसे सुनकर शरीर के रोंगटे खड़े हो जाते हैं और आंखें नम हो जाती है। पालिकाध्यक्ष डा.एम पी. सिंह ने कहा कि आज छोटे साहिबजादों की शहादत को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने से आने वाली पीढ़ियों को जहाँ उनकी शहादत की जानकारी मिलेगी वहीँ आने वाली पीढ़ी उनकी शहादत से मार्गदर्शन लेकर धर्म व देश की रक्षा के प्रति अपने कर्तव्य के प्रति जागरूक भी होगी। उन्होंने सभी को छोटे साहिबजादों के दर्शाए मार्ग पर चलने और धर्म व देश की सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अभिषेक कोमल ने कहा कि देश आजाद होने के बाद 76 वर्षो में पूर्व सरकारों ने सिख इतिहास को छिपा कर रखा। भाजपा सरकार ने सिखो की कुर्बानियों को विश्व पटल पर जागरुक करने का काम किया है। कार्यक्रम में गुरुद्वारा साहिब के हजूरी रागी अरवेंद्र सिंह ने कीर्तन गुरुवाणी कर विश्व की भलाई के लिए अरदास की। कार्यक्रम के समापन से पूर्व शहीद चार साहिजादो को पुष्पांजली दी गई। पुष्पांजली देने

वालों में संघ के विधानसभा विस्तारक मयंक राणा, उमेश शेखावत, रासू चौहान, पूर्व नामित सभासद हरभजन सिंह अमन, रविंद्र सिंह मिक्की, राजेंद्र सिंह प्रिंस,बलराम सिंह, हितेन्दर सिंह भाटिया, गौरव त्यागी, गुरवेंदर सिंह गोल्डी,ज्ञानी जोगेंद्र सिंह, ज्योति रानी,पारुल चौहान,खालसा इंटर कालेज कमेटी के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह,वरिष्ठ पत्रकार गुणवंत सिंह राठौर, डॉ मनोज कटारिया, नितिन शर्मा, चरणजीत सिंह गिल, लकी सिंह बादल, गुरनाम सिंह चिंटू सहित बडी संख्या में सिख संगत व ब्लाक स्टाफ शामिल रहा।