Spread the love

रिपोर्ट-सतवेंदर सिंह गुजराल

नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) मुरादाबाद रोड पर स्थित नीलकंठ हॉस्पिटल के स्वामी डॉ गौतम सिंह के नेतृत्व में चिलीज रेस्टोरेंट पर राष्ट्रीय लोकदल के बिजनौर जिलाध्यक्ष नागेंद्र पवार द्वारा केक काटकर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का जन्मदिन मनाया गया। साथ ही जिलाध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय लोकदल के कैम्पेन चलो गांव की ओर का आरम्भ किया गया। रालोद जिला अध्यक्ष नरेंद्र पवार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देशन पर बिजनौर में चलो गांव की ओर अभियान 31

दिसंबर तक चलेगा| इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन चढूनी के प्रवक्ता डा गौतम सिंह ने चौधरी परिवार के किसान हित मे किए गये कार्यो को याद किया। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ गौतम सिंह, रालोद जिला अध्यक्ष नागेंद्र पवार, सैनिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष लवकुश कुमार फौजी, उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह, कल्लू सिंह, शेर सिंह, चौधरी होरी सिंह, युवा ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कुमार, मा ब्रह्म सिंह, चौधरी छतरपाल सिंह, चौधरी अजय सिंह, धनशयाम सिंह बिट्टू, सुमित कुमार,पीयूष चौधरी, विक्रांत चौधरी, पूर्व युवा जिला अध्यक्ष हनी तोमर सूर्य मलिक रालोद पदाधिकारी एव किसान उपस्थित रहे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद