Spread the love

रिपोर्ट- अजमल अंसारी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया ग्रुप

चांदपुर (परिपाटी न्यूज़)। बिजनौर के चांदपुर में शिवसेना के राज्य उप प्रमुख पंडित नरेश कुमार शर्मा और समाज सेवी शिवसेना जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह के नेतृत्व में शिव सैनिकों ने नगर के रोडवेज बस स्टैंड पर चौधरी चरण सिंह चौक पर यातायात नियमों का पालन करने के लिए वाहन चालकों को जागरूक किया।

कुछ गरीब दो पहिया वाहन चालकों को 20 हेलमेट वितरित किए। कुछ को फूल देकर व माला पहनाकर उनसे विनती की ऐसे कोहरे में बिना हेलमेट के वहां ना चलाएं। दो सवारी से ज्यादा दो पहिया वाहन पर ना बैठाए। शराब पीकर वाहन ना चलाएं 18 साल से कम उम्र के वाहन ना चलाएं। चार पहिया वाहन के ड्राइवर बिना सीट बेल्ट के वाहन ना चलाएं।

पंडित नरेश कुमार शर्मा ने कहां की शिवसेना 80 परसेंट सामाजिक और 20 परसेंट राजनीति कार्य करती है। उसी के कारण शिव सैनिक जिले में सड़क सुरक्षा अभियान में लगे हुए हैं। इस मौके पर मोनू यादव, नवाब अहमद , राजीव अहलावत , बंटी सहरावत ,धर्मवीर चौहान ,अभिषेक प्रजापति आदि शिव सैनिक मौजूद रहे।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *