Spread the love

रिपोर्ट-नितिन कुमार/परिपाटी न्यूज़ मीडिया बिजनौर

बिजनौर ( परिपाटी न्यूज़)। रविवार 24 दिसम्बर को श्री रघुनाथ स्पोर्ट्स ट्रस्ट द्वारा एक अभ्यास मैच का आयोजन किया गया। डीडीपीएस क्रिकेट अकादमी बिजनौर के ग्राउंड पर एमडी बायज और डी डी पी ए एस क्रिकेट टीम के बीच खेले गए मैच को देखने के परिपाटी न्यूज़ अपर मंडल ब्यूरो मंडल मुरादाबाद और जिला बिजनौर से जिला क्राइम रिपोर्टर कुलदीप भार्गव भी पंहुचे मैच बहुत शानदार रहा । मैच टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एमडी बॉयज की टीम ने 20 ओवर में 166 रनो का स्कोर बनाया। उनकी ओर से उदित ने 55 और स्मार्ट ने 40 रन बनाये।

डीडीपीएस की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद अरमान ने 4 और शौर्य, आदित्य सैनी, चिरंजीव ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। बाद में बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए डीडीपीएस की ओर से वंश अग्रवाल ने 82 और लकी कुमार ने 20, तन्मय राठी ने 32 रन बनाए। और डीडीपीएस क्रिकेट अकादमी बिजनौर ने यह मैच 8 विकेट से जीत लिया। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार वंश अग्रवाल और अरमान को दिया गया। वंश अग्रवाल के शानदार खेल की

प्रशंसा करते हुए कुलदीप भार्गव ने कहा कि ये खिलाड़ी एक दिन बड़ा मैच प्लेयर बनेगा। आपको बतादे अरमान को 4 विकेट के लिए कुलदीप भार्गव ने सम्मानित किया और वहीं वंश अग्रवाल को 82 रनों की शानदार पारी के लिए एसपी तंवर ने सम्मानित किया। मैच देखने पंहुचे एसपी तंवर ने वंश अग्रवाल और अरमान के कोच को उनके प्रदर्शन के शुभकामनाएँ दी और कहा कि आप अच्छी मेहनत कर रहे हैं बस अपनी मेहनत लगातार जारी रखो।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *