Spread the love

आए दिन बैंक में खाता धारकों की जेब कटने की होती रहती है घटनाएं

रिपोर्ट – इरफान अंसारी / विशेष संवाददाता (परिपाटी न्यूज़ मीडिया) बिजनौर

बिज़नौर(परिपाटी न्यूज़)। नगर के सबसे भीड़ भाड़ वाले स्थान कहे जाने वाले बड़ा मंदिर के निकट मौजूद पंजाब नैशनल बैंक में उस समय हड़कप मच गया जब बैंक के एक खाता धारक बुजुर्ग रईसुद्दीन निवासी ग्राम तुखमापुर ने नगीना पंजाब नैशनल बैंक से मंगलवार की दोपहर दस

हजार रुपए निकाल कर अपनी जेब में रख कर अपनी बैंक पासबुक को एंट्री कराने के लिए लाइन में लगे इसी दौरान बैंक में खाता धारकों के ऊपर नज़र जमाए कोई उचक्का उनकी जेब काटकर दस हजार रूपये निकाल कर फरार हो गया पासबुक में एंट्री कराने के बाद जब रईसुद्दीन ने अपनी जेब में पासबुक को रखा तो पता चला के उनकी जेब से दस हजार रूपये गायब हो गए।रईसुद्दीन ने अपनी जेब से पैसा गायब होने पर घबराकर इधर उधर अपने पैसों को तलाश किया मगर पैसों का कही कोई पता नहीं चला।

पीड़ित रईसुद्दीन ने घटना की जानकारी बैंक ब्रांच मैनेजर को देते हुए थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घटना के बाद बैंक में जाकर बारीकी से बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेकर आगे की कार्रवाई शुरु करदी।आपको बताते चले बैंक में आए दिन खाता धारकों की जेब कटना आम बात हो चली है।

बीते एक सप्ताह पहले भी पंजाब नैशनल बैंक में अपने खाते मैं जमा करने आए 70 हजार रुपए को भी खाता धारक की जेब से कोई उचक्का उड़ाकर फरार हो गया था।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *