
संवाददाता अजमल अंसारी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया ग्रुप चांदपुर
चांदपुर (परिपाटी न्यूज़) बिजनौर के चांदपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब डाली बाजार में क्वालिटी स्वीट पर जीएसटी के अधिकारी रेड करने पहुंच गए पूरे चांदपुर को छोड़कर सिर्फ एक दुकान पर जीएसटी के रेड पढ़ने से व्यापारियों में विरोध जताया गया जीएसटी अधिकारी क्वालिटी स्वीट पर एक सूचना के आधार पर पहुंचे थे जीएसटी रेड में क्वालिटी स्वीट के डिक्लेअर

टर्नओवर बिक्री स्टॉक की जांच पड़ताल की गई रेड पूरी कर फर्द तैयार की गई जीएसटी अधिकारी इसकी जांच पड़ताल करेंगे फिर प्रपत्रों का मिलान कराया जाएगा उसके बाद जांच पड़ताल में जो सामने आएगा उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी रेड करने वाली टीम में चांदपुर सहित बिजनौर के अधिकारी कर्मचारी भी साथ रहे डिप्टी कमिश्नर जीएसटी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि ऐसा संज्ञान में आया था कि टर्नओवर जितना डिक्लेयर किया जा रहा है वह काम है इस आधार पर हम जांच पर आए थे।