Spread the love

संवाददाता / मोहम्मद राशिद (परिपाटी न्यूज़)

अफजलगढ़ बिजनौर (परिपाटी न्यूज़ )जिला बिजनौर के कोतवाली अफजलगढ़ के जंगल में एक बार फिर तेंदुए का जोड़ा सड़क पर चहलकर्मी करते हुए देखा जिससे आसपास के क्षेत्र में डर का माहौल बना हुआ है! पहले भी जिला बिजनौर में कई व्यक्तियों को मौत के घाट

उतार चुका है! वन विभाग के हाथ पांव फूले हुए हैं! यह तेंदुए की जोड़ी किसी पर जानलेवा हमला न कर दे जिससे किसी व्यक्ति को अपना निवाला ने बना ले जैसे ही क्षेत्र के व्यक्तियों ने तेंदुए के जोड़े को सड़क पर देखा तुरंत वन विभाग को सूचित कर दिया गया उधर वन विभाग पकड़ने का हर संभव प्रयास कर रहा है! परंतु कोई कामयाबी हासिल नहीं हुई है! कालागढ़ के क्षेत्र में तेंदुए की मात्रा अधिक हो गई है! वन विभाग की टीम ने जगह-जगह पर पिंजरे लगना शुरू कर दिया है! जिससे तेंदुए को पड़कर वन विभाग अपने कब्जे में कर सके और क्षेत्र को सुकून मिल सके

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद