Spread the love

रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल

राजा का ताजपुर, बिजनौर(परिपाटी न्यूज़) क्रिसमस के अवसर पर ताजपुर के एतिहासिक चर्च पर लगे मेंले में हजारों की तादाद में लोग पहुंचे। गति वर्षों की भांति इस वर्ष भी ताजपुर के एतिहासिक चर्च पर क्रिसमस के अवसर पर लगे मेंले में हजारों की तादाद में लोग पहुंचे। क्रिसमस पर 24 दिसंबर रात्रि से 25 दिसंबर सुबह 8:00 बजे तक विशेष प्रार्थना हुई। फादर टाइटस ने

बताया कि चर्च का निर्माण सन् 1913 में ताजपुर के राजा फ्रांसिस जेवियर श्याम रिख द्वारा करवाया गया। इस ऐतिहासिक चर्च के निर्माण में लगभग 10 वर्ष का समय लगा।‌ फादर टाइटस ने बताया कि प्रभु ईसा मसीह का इस संसार में आने का एकमात्र उद्देश्य कि वे मानव जाति से मिलने के लिए मानव जाति को एकता के बारे

में बताने के लिए तथा इस संसार में एकता का पैगाम देने के लिए आये। क्रिसमस डे के पावन उत्सव पर उसी संदेश को में सभी को देना चाहता हूं। एसपी ग्रामीण ने चर्च पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का मुआयना किया।

नूरपुर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार वशिष्ठ के नेतृत्व में ताजपुर चौकी प्रभारी जगपाल सिंह हुंण भारी पुलिस बल के साथ तैनात रहे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद