
रिपोर्ट- एसपी तंवर
बिजनौर ( परिपाटी न्यूज़)- हिन्दू युवा महाशक्ति सेना ( अराजनैतिक) की एक मीटिंग का आयोजन आज 25 दिसम्बर 2023 को उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के सिविल लाइन्स में स्थित कम्प्यूटर सेंटर आई0 टी0 एम0 एस0 में किया गया। मीटिंग में जिले की कार्यकारिणी की घोषणा की गई साथ ही अन्य प्रदेश स्तर के रिक्त पदों को भी भरा गया। मीटिंग में हिन्दू हितों की चर्चा की गई तथा पुलिस भर्ती में आयु सीमा में छूट को लेकर उत्तर

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 29 दिसम्बर को जिलाधिकारी बिजनौर के द्वारा ज्ञापन देने का निर्णय भी लिया गया। मीटिंग में मुख्य वक्ता के रूप राष्ट्रीय अध्यक्ष हरवेन्द्र राणा तथा प्रदेश महासचिव शुभम भौजयान ने अपने विचारों से सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम हिन्दू युवा महाशक्ति सेना के कार्यकर्ता हिन्दू की हितों रक्षा के लिए सदैव तत्पर हैं। भौजयान ने परिपाटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान मीटिंग प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज स्थित अनुकूल तो भी दूसरे लोग कितने आक्रमक हैं लेकिन कल यदि परिस्थिति अनुकूल नहीं रहेंगी तब के लिए हम एक सैना तैयार कर रहे हैं जिसमें हम सभी देशवासियों से जुड़ने का अनुरोध करतें हैं। मीटिंग पंहुचे राष्ट्रीय अध्यक्ष हरवेन्द्र राणा और प्रदेश महासचिव शुभम भौजयान ने कपिल कुमार को मंडल अध्यक्ष मुरादाबाद,शुभम कटारिया को जिला अध्यक्ष, ओमकार सिंह चौहान को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, मनोज चौधरी को जिला उपाध्यक्ष, अमित देशवाल को जिला संगठन मंत्री, विकास कुमार को जिला सचिव, संजीव चौधरी को कोषाध्यक्ष, मुकुल कटारिया को जिला प्रभारी, आदि पदो पर मनोनीत कर हिन्दू सेवा की सपथ दिलाई गई।