
संवाददाता- हरिराज सिंह
हीमपुर दीपा (परिपाटी न्यूज़) आज गुलदार की घटना आम होती जा रही हैं। कभी किसी क्षेत्र में गुलदार देखने को मिल रहा है तो कभी अन्य क्षेत्र में। ऐसे ही उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र हीमपुर दीपा के गांव माड़ी पुट्ठा के जंगल में गुलदार का मामला प्रकाश में आया है । ग्रामीणों का कहना है कि यहां गुलदार लगभग दो-तीन दिन से घूम रहा है जिसकी वजह से सभी ग्रामीणों को अपने खेतों पर जाने में समस्या उत्पन्न हो रही है । सभी ग्रामीण भयभीत है और अपने खेतों पर जाने से डर रहे हैं।
ग्रामीणों के सूचना देने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।मौके पर पहुंचकर फॉरेस्ट गार्ड मदन पाल ने पुष्टि करके बताया कि यह पग चिन्ह गुलदार व उसके दो छोटे बच्चों के हैं । यहां गुलदार लगभग 2 दिन से इधर-उधर घूम रहा है और यदि वह आगे भी यहीं ठहरता है तो हम पिंजरा लगाएंगे और उसको पकड़ लेंगे।