Spread the love

ब्यूरो- एसoपीo तंवर

बिजनौर (पीपीएन) जिलाधिकारी रमाकान्त पाण्डेय ने त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2021 को सुचारू एवं निर्वाध रूप से सम्पन्न कराने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की वांछित सूचनाएं अपलोड न कराए जाने वाले विभागीय अधिकारियों के विरूद्व निर्वाचन आयोग की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत एफआईदर्ज कराने के दिए निर्देश
अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनोद कुमार गौड़ ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2021 को सुचारू एवं निर्वाध रूप से सम्पन्न कराने के लिए विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूचना निर्धारित प्रारूप पर न भेजे जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यदि आज शाम तक वांछित सूचना निर्धारित पोर्टल पर अपलोड नहीं कराई गई तो संबंधित विभागीय अधिकारियों के विरूद्व आयोग की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन विभागों द्वारा अधूरी सूचनाएं अपलोड कराई गई हैं, वे सभी सूचनाएं निर्धारित प्रारूप में तत्काल पोर्टल पर अपलोड कराना सुनिश्चित करें।


जिलाधिकारी रमाकान्त पाण्डेय के निर्देशों के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री गौड़ अपरान्ह 01ः00 बजे विकास भवन के सभागार में निर्वाचन सम्बन्धी बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश द्वारा आगामी त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए सरकारी एवं अद्र्व सरकारी कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की दो निर्धारित प्रारूप में सूचनाएं अपलोड कराने के निर्देश दिए गए थे तथा संबंधित सूचनाओं को अपलोड कर उसको आॅनलाईन करने के लिए प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया गया था, परन्तु इसके बावजूद भी कुछ विभागों द्वारा अपने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूचनाओं को अपलोड नहीं कराया गया है। उन्होंने बताया कि 20 जनवरी,21 के बाद निर्वाचन आयोग द्वारा पोर्टल बन्द कर दिया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यालयाध्यक्षों को सचेत करते हुए कहा कि जिन विभागों द्वारा अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संबंधित सूचनाओं का डाटाबेस अभी तक अपलोड नहीं कराया यदि आज शाम तक निर्धारित पोर्टल पर अपलोड नहीं कराया गया तो उनके विरूद्व आयोग की सुसंगत धाराआंे के अंतर्गत कार्यवाही अमल में लाते हुए उनके विरूद्व एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए वी0पी0 श्रीवास्तव, उप जिला मजिस्ट्रेट परमानन्द झा सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *