विजेन्द्र सिंह सैनी
हरिद्वार (परिपाटी न्यूज़) न्यायालय के आदेशों का पालन न करने वाले वारण्टियों के विरुद्ध बहादराबाद पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, तीन अभियुक्त गिरफ्तार न्यायालय द्वारा जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली एवं वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के निर्देशन में बहादराबाद पुलिस द्वारा लगातार वारण्टी अभियुक्तों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 13.11.2026 को कोतवाली बहादराबाद पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहे 03 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। पुलिस टीम द्वारा वारण्टी अभियुक्तों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई तथा तीनों अभियुक्तों को उनके मस्कन से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में दानिश पुत्र दिलशाद निवासी ड्रीमलैण्ड कॉलोनी, रितिक उर्फ प्रताप पुत्र जयवीर निवासी गोविन्दपुर एवं मिथुन पुत्र मान सिंह निवासी गोविन्दपुर शामिल हैं।

गिरफ्तार तीनों वारण्टी अभियुक्तों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरान्त आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्तगण का नाम व पता 1. दानिश पुत्र दिलशाद, उम्र 28 वर्ष, निवासी ड्रीमलैण्ड कॉलोनी, कोतवाली बहादराबाद, जनपद हरिद्वार। 2. रितिक उर्फ प्रताप पुत्र जयवीर, उम्र 28 वर्ष, निवासी गोविन्दपुर, कोतवाली बहादराबाद, जनपद हरिद्वार। 3. मिथुन पुत्र मान सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी गोविन्दपुर, कोतवाली बहादराबाद, जनपद हरिद्वार। पुलिस टीम: 1. उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार 2. अपर उ0नि0 महेन्द्र सिंह, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार। 3. कानि0 शाह आलम, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार।4. कानि0 चन्दन चौहान, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार।5. हो0गा0 अरविन्द, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार।
