Spread the love

‎मुकुट यादव
‎
‎सम्भल ( परिपाटी न्यूज़) थाना नखासा पुलिस ने चोरी के एक मामले में मुकदमा दर्ज होने के महज 10 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक,पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी के आदेश पर वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी सुमित सुधाकर रामटेके के नेतृत्व और क्षेत्राधिकारी असमोली अमन सिंह के निर्देशन में थाना नखासा पुलिस ने कार्रवाई की।शुक्रवार को पुलिस ने चोरी के मुकदमे में कार्रवाई करते हुए मकसूद पुत्र मकबूल निवासी नरोत्तम सराय,थाना नखासा,शरीफ पुत्र जरीफ निवासी रुकनुद्दीन सराय, थाना नखासा और कासिम पुत्र महमूद निवासी काशीपुर गड्ढा कॉलोनी, थाना काशीपुर, जिला ऊधमसिंह नगर, उत्तराखंड को गिरफ्तार किया।

तीनों की गिरफ्तारी रात करीब 1रू55 बजे ग्राम रसूलपुर सराय से सम्भल-हसनपुर मार्ग की ओर जाने वाले रास्ते पर स्थित ईंट भट्ठे के पास से की गई।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक जीनस कंपनी का इन्वर्टर,एक जुपिटर बैटरी, 24 इंच की एलजी एलईडी, भारत गैस का एक सिलेंडर, गैस चूल्हा और घरेलू बर्तन बरामद किए हैं। मामले में मुकदमा अपराध संख्या 212/2026, धारा 305/317(2) बीएनएस के तहत दर्ज है।कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी संजय कुमार,उपनिरीक्षक सुधीर कुमार,कांस्टेबल मोहित,शेखर यादव और कृष्णा शर्मा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *