Spread the love

रोनिक गोयल

बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)
नहटौर। समान काम के लिए समान वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग को लेकर बुधवार दोपहर करीब दो बजे संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रदर्शन किया। इस दौरान एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाते हुए सरकार से शीघ्र कार्रवाई की मांग की।प्रदर्शनकारी स्वास्थ्य कर्मियों का कहना था कि वे लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें उनके कार्य के अनुरूप वेतन नहीं मिल रहा है। समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग लगातार उठाने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी है।

कर्मियों ने कहा कि उन्हें केवल मानदेय तक सीमित रखने के बजाय राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाना चाहिए, ताकि उन्हें उचित वेतन और भविष्य की सुरक्षा मिल सके। इस दौरान उन्होंने हाथों में मांग पत्र लेकर स्वास्थ्य केंद्र के बाहर प्रदर्शन किया और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान बबीता देवी, मीनाक्षी, मनीषा, राहुल कुमार, दीपक कुमार, राखी, सुमन और नेहा सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *