Spread the love

रिपोर्ट- अमित कुमार के साथ विनीत कुमार/परिपाटी न्यूज़ मीडिया कांठ

कांठ, मुरादाबाद ( परिपाटी न्यूज़)। श्री गुरु गोविंद सिंह जी के पावन प्रकाश उत्सव पर विशाल कीर्तन एवं शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। जिस पर नगर पंचायत कांठ के गुरुद्वारे में सिख समुदाय के हजारों की संख्या में लोगो ने एकत्रित होकर कीर्तन कार्यक्रम किया गया शोभा यात्रा के आगे आगे संगत ने रोड पर पानी झाड़ू व फूलों की बरसात करते हुए शोभा यात्रा सेवा कि शोभा यात्रा में अपने-अपने कर्तव्य दिखाते चल रहे थे। स्थानीय निवासियों ने स्थान स्थान पर शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा मिठाई बांटकर सेवा की यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए काफी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर तैनात रही। कीर्तन कार्यक्रम एवं शोभा यात्रा के दौरान मेहमानो के लिए भारी तादाद में तरह-तरह के पकवान के साथ भंडारे का इंतजाम किया गया।

सिख समुदाय के लोगों से बात करने पर मीडिया को बताया कि हम काफी वर्षों से नगर पंचायत कांठ में श्री गुरु गोविंद सिंह जी के पावन प्रकाश उत्सव पर विशाल नगर कीर्तन एवं शोभायात्रा निकालते चले आ रहे हैं जो आज भी नगर में कीर्तन कार्यक्रम के बाद शोभा यात्रा निकाली गई जो कि यात्रा को गुरुद्वारे से लेकर नगर में हरिद्वार हाईवे पर काफी दूरी तक यात्रा को लेकर चले और नगर के अनेक मोहल्ले में यात्रा को घुमाया गया , जोकि फिर से यात्रा को गुरुद्वारे पर ही संपन्न किया गया, यात्रा में सम्मिलित हनी गांधी, मनी गांधी, जसविंदर कोर, कुलवंत सिंह, सोनू , आदि सिख समुदाय रहा।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *