
रिपोर्ट – इरफान अंसारी (परिपाटी न्यूज़ मीडिया )बिजनौर
झालू, बिजनौर( परिपाटी न्यूज़ ) झालू में गुरुवार को एक युवक ने आत्महत्या कर ली बताया गया कि मोहल्ला चौधरियान निवासी वेल्डिंग करने वाले एक युवक ने अपने सीने से तमंचा सटाकर आत्महत्या कर ली सूचना पाकर मौके पर सीओ सिटी व थाना पुलिस एवम फॉरेन्सिक टीम पहुंची।झालू नगर के मोहल्ला

चौधरियान निवासी मंजूर उर्फ गुड्डे 35 वर्ष पुत्र अब्दुल वहीद ने नूरपुर में बेल्डिंग की दुकान खोल रखी थी। बताया जा रहा है कि उसने नूरपुर में ही रहने के लिए कमरा ले रखा था। वह एक दिन पूर्व अपने घर आया था आरोप है कि वह नशे का आदी था परिजन उसे नशा

करने से मना करते थे।बृहस्पतिवार की शाम युवक ने अपने घर पर सीने में तमंचा लगाकर आत्महत्या कर ली। तेज आवाज सुनकर परिजनों में हड़कंप मच गया और आसपास मोहल्लेवासी भी मौके पहुंचे मामले की सूचना फोन पर पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर सीओ सिटी संग्राम सिंह थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह फॉरेन्सिक टीम मौके पर पहुंची जांच में जुटी ।
