Spread the love

रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया नूरपुर

नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)। सड़क सुरक्षा यातायात के अन्तर्गत ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर ओबेश खान ने वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन न करने वाले दुपहिया वाहन व चार पहिया वाहन चालकों के चालान किए।
सड़क सुरक्षा यातायात के अन्तर्गत चलाए जा रहे अभियान मे ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर ओबेश खान ने अपनी पुलिस टीम के साथ नूरपुर मंदिर चौराहे पर दो पहिया व चार पहिया वाहनों के चालकों को यातायात के नियमों की जानकारी दी साथ ही उन्होंने लोगों से सुरक्षित यात्रा करने का आवाहन किया। ट्रैफिक पुलिस ने दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने तथा चार पहिया वाहनों को सीट बेल्ट लगाकर वाहन की बात कही। ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर ओबेश खान ने कहा कि यातायात के नियमों का पालन न करने से हर रोज न जाने कितने लोग अपनी जान गवाते हैं। जो अपने परिवार के लिए अनमोल है।

इसलिए यातायात के नियमों का पालन करें तथा सुरक्षित घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हेलमेट न पहनने पर व सीट बेल्ट ने लगाकर चार पहिया वाहन चलाने वालों के चालान भी काटे। साथ ही वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की भी सलाह दी। चैकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर ओबेश खान के नेतृत्व में चले चेकिंग अभियान में कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *