
रिपोर्ट- राजवीर सिंह तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया, हरिद्वार।

हरिद्वार ( परिपाटी न्यूज़) । इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी आफ इंडिया हरिद्वार, चैप्टर दिल्ली में जस्टिस नागेंद्र सिंह इंटरनेशनल पीस अवॉर्ड कार्यक्रम में अमिताभ कांत, पूर्व सी0 ईoओ0 नीति आयोग एवं जी-20 शेरपा द्वारा प्रदान किया गया । इस अवसर पर हरिद्वार चैप्टर के अध्यक्ष इंजीनियर मधुसूदन अग्रवाल को पूर्ण भारत में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित भी किया गया ।

इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल चंडीगढ़ शेखर दास जी ने गुरमीत समिति के कार्यक्रम की प्रशंसा की । भारतवर्ष के सभी चेप्टर द्वारा हरिद्वार चैप्टर को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 योगेंद्र नारायण जी ने इंजीनियर मधुसूदन आर्य को बधाई दी । कार्यक्रम का संचालन सिक्योरिटी जनरल डॉक्टर आरके भटनागर जी ने किया ।

हरिद्वार चैप्टर से श्री जगदीश लाल पाहवा, डॉक्टर महेंद्र आहूजा, राकेश अरोड़ा एवं विजयपाल बघेल ग्रीन मैन उपस्थित रहे।इस अवसर पर इंजीनियर मधुसूदन अग्रवाल अध्यक्ष की । रिकमेंडेशन पर डॉ0 महेंद्र आहूजा जी को केंद्र का सदस्य मनोनीत किया गया । इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी ऑफ़ इंडिया हरिद्वार चैप्टर के सभी सम्मानित सदस्यों को हार्दिक बधाइयां एवं धन्यवाद ।
