चौधरी अमरीक सिंह
मुरादाबाद (परिपाटी न्यूज) जिलाधिकारी अनुनय झा के निर्देशों के अनुपालन में अक्टूबर 2026 के अनुपालन में विकास खण्ड कुन्दरकी के ब्लॉक सभागार में विधायक कुन्दरकी रामवीर सिंह की अध्यक्षता में निर्माण श्रमिकों के पंजीयन, नवीनीकरण एवं प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को हितलाभ वितरण हेतु शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में विकास खण्ड कुन्दरकी एवं विभिन्न ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में निर्माण श्रमिकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान कुल 230 श्रमिकों का पंजीयन किया गया तथा 135 श्रमिकों के पंजीयन का नवीनीकरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कुन्दरकी रामवीर सिंह ने श्रमिकों से अधिक से अधिक संख्या में अपना पंजीयन कराने तथा श्रम विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

उन्होंने श्रमिकों से अनुरोध किया कि वे विभागीय योजनाओं की जानकारी स्वयं प्राप्त करने के साथ-साथ अपने आस-पड़ोस एवं ग्राम पंचायत के अन्य लोगों को भी इन योजनाओं के प्रति जागरूक करें, जिससे अधिक से अधिक निर्माण श्रमिक योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। इस अवसर पर विधायक कुन्दरकी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित कुल 18 निर्माण श्रमिकों को स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में सहायक श्रमायुक्त द्वारा उपस्थित श्रमिकों को पंजीयन प्रक्रिया तथा श्रम विभाग द्वारा निर्माण श्रमिकों के हितार्थ संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
