अमित कुमार
मुरादाबाद (परिपाटी न्यूज़) कांठ। थाना कांठ पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को 1 किलो 46 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 6:30 बजे आशापुर कॉलोनी से 100 मीटर आगे पुलिस टीम ने मिथलेश (38 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय शिवशंकर, निवासी आशापुर कॉलोनी, थाना कांठ को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 46 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मु0अ0सं0 271/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिला का पूर्व में भी आबकारी अधिनियम से संबंधित आपराधिक इतिहास रहा है।
