Spread the love

प्रिंस शर्मा

मुरादाबाद (परिपाटी न्यूज़) कांठ निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 20 नवंबर से मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपैट मशीनों के संचालन तथा मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए प्रदर्शन केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से मतदाताओं को डेमो के जरिए ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के काम करने के तरीके से अवगत कराया जाएगा। इसी क्रम में गुरुवार को तहसील कांठ में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम स्ट्रांग रूम में प्रदर्शन के लिए मशीनें रखवाई गईं। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिला सह संयोजक सोशल मीडिया अम्बरीष शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने स्ट्रांग रूम में मौजूद कर्मचारियों से प्रशिक्षण के लिए तहसील कांठ में आई ईवीएम मशीनों एवं उपकरणों की संख्या तथा स्थापित किए जाने वाले प्रदर्शन केंद्रों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।निर्वाचन आयोग की योजना के तहत सभी विधानसभा क्षेत्रों में ईवीएम प्रदर्शन केंद्र बनाए जाएंगे।

इन केंद्रों पर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदाता पहुंचकर डेमो के माध्यम से मतदान करने की पूरी प्रक्रिया समझ सकेंगे। मतदाता स्वयं मशीन पर अभ्यास करके यह जान सकेंगे कि ईवीएम के माध्यम से वोट किस प्रकार डाला जाता है और वीवीपैट मशीन में मतदान की पुष्टि किस तरह दिखाई देती है।इस पहल का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं के बीच ईवीएम और वीवीपैट को लेकर जागरूकता बढ़ाना तथा मतदान प्रक्रिया के प्रति उनकी शंकाओं और भ्रांतियों को दूर करना है। संबंधित अधिकारियों की ओर से समस्त मतदाताओं से अपील की गई है कि वे अपने नजदीकी ईवीएम प्रदर्शन केंद्र पर पहुंचकर डेमो के माध्यम से मतदान प्रक्रिया को समझें। यदि मशीनों के संचालन या मतदान प्रक्रिया को लेकर कोई शंका हो तो मौके पर मौजूद कर्मचारियों से जानकारी लेकर उसका समाधान अवश्य कराएं।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *