अभिषेक पाण्डेय
लखीमपुर खीरी (परिपाटी न्यूज)कस्ता विधानसभा क्षेत्र के विधायक सौरभ सिंह सोनू ने बेहजम ब्लॉक के ग्राम दौदापुर में नवनिर्मित बारात घर का विधिवत लोकार्पण किया। विधायक ने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर बारात घर का उद्घाटन किया।लोकार्पण समारोह का शुभारंभ गांव के वरिष्ठ एवं सम्मानित बुजुर्ग रामकिशन सिंह तोमर ने विधि-विधान से पूजन कर किया। इसके उपरांत विधायक सौरभ सिंह सोनू ने फीता काटकर नवनिर्मित बारात घर को ग्रामीणों को समर्पित किया।
इस अवसर पर रामदेव सिंह एडवोकेट सहित गांव के वरिष्ठ गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

नवनिर्मित बारात घर गांव के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक सुविधा साबित होगा। इसके निर्माण से ग्रामीणों को शादी-विवाह सहित अन्य सामाजिक एवं मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजन में सहूलियत मिलेगी।ग्रामीणों के अनुसार, गांव में लंबे समय से इस प्रकार के सार्वजनिक भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। बारात घर के लोकार्पण से ग्रामवासियों में खुशी का माहौल है। कार्यक्रम के अंत में बेहजम मंडल के आईटी विभाग से अजीत प्रताप सिंह ने विधायक सौरभ सिंह सोनू, गांव के वरिष्ठजनों एवं उपस्थित समस्त ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
