Spread the love

रिपोर्ट – कपिल सिंह

परिपाटी न्यूज मीडिया ग्रुप


पीपीएन मोहम्मदी– थाना मोहम्मदी पुलिस द्वारा, 26 ग्राम अवैध नशीला पाउडर (अल्प्रासेफ) बरामद कर 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
पुलिस अधीक्षक खीरी, गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थ के निर्माण, परिवहन/बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 21.12.2023 को मोहम्मदी पुलिस द्वारा नोखेलाल पुत्र तुलसीराम नि0 ग्राम लालनगंज थाना मोहम्मदी जिला खीरी को नशीले पदार्थ (26 ग्राम अल्प्रासेफ पाउडर) के साथ गुरुद्वारा लालनगंज मार्ग से गिरफ्तार किया। अभियुक्त नोखेलाल उपरोक्त के विरुद्ध थाना मोहम्मदी पर मु0अ0सं0 828/2023 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नोखेलाल पुत्र तुलसीराम नि0 ग्राम लालनगंज थाना मोहम्मदी जिला खीरी
बरामदगीः-
26 ग्राम अवैध अल्प्रासेफ पाउडर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-

  1. उ0नि0 अरविन्द तिवारी (प्रभारी चौकी अमीरनगर थाना मोहम्मदी)
  2. हे0का0 दीपक वर्मा
  3. का0 संदीप कुमार
  4. का0 सुरेन्द्र गोस्वामी

By hariom

हरिओम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *