शिव कुमार
संभल (परिपाटी न्यूज़) सीएचसी असमोली से जिला अस्पताल संभल रेफर, पुलिस कर रही मामले की जांच जनपद संभल के थाना असमोली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बिजली घर के पास उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक बिजली के टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके

पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को सुरक्षित नीचे उतारा।युवक की पहचान विशाल (24 वर्ष), पुत्र सुरेश, निवासी असमोली के रूप में हुई है। टावर से नीचे उतारने के बाद उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) असमोली ले जाया गया। वहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल संभल रेफर कर दिया।घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
