शिव कुमार
संभल (परिपाटी न्यूज़) शिक्षा राज्यमंत्री गुलाबो देवी से मिले नवनिर्वाचित पदाधिकारी, विद्यालयों की समस्याओं से कराया अवगत एसोसिएशन ऑफ इंडिपेंडेंट स्कूल्स, सम्भल की आयोजित बैठक में संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से रविन्द्र कुमार यादव को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा पवन एवं यतेन्द्र वर्मा को उपाध्यक्ष, आकाश गर्ग को सचिव, उबैद उर रहमान एवं पुनीत चौधरी को संयुक्त सचिव तथा लबीब उर रहमान को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।नई कार्यकारिणी के गठन के बाद 3 नवंबर को एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्तर प्रदेश सरकार की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाबो देवी से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान एसोसिएशन के पूर्व सचिव अनूप भी मौजूद रहे।मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जनपद संभल के स्वतंत्र विद्यालयों के सामने आ रही विभिन्न

समस्याओं एवं चुनौतियों को मंत्री के समक्ष रखा। पदाधिकारियों ने विद्यालयों के संचालन, शैक्षणिक व्यवस्थाओं और विद्यालय प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।मंत्री गुलाबो देवी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि उठाई गई समस्याओं पर ध्यान देते हुए आवश्यक स्तर पर उचित कार्रवाई के लिए प्रयास किए जाएंगे।एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इस मुलाकात को स्वतंत्र विद्यालयों की समस्याओं को शासन तक पहुंचाने और उनके समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल बताया।
