Spread the love

भारत दर्शन कार्यक्रम के तहत नगर की व्यवस्थाओं और सामाजिक सद्भाव को करीब से जाना,विकास कार्यों की सराहना की

अफजाल हुसैन

सम्भल (परिपाटी न्यूज़) बबराला। भारत दर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत नौ प्रशिक्षु IAS एवं IPS अधिकारियों का दल मंगलवार को बबराला नगर पहुंचा। अधिकारियों के आगमन से नगर में उत्साह और गौरव का माहौल रहा। भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने नगर में कराए जा रहे विकास कार्यों,स्थानीय व्यवस्थाओं और सामाजिक सद्भाव का नजदीक से अवलोकन किया।
प्रशिक्षु अधिकारियों के दल का नेतृत्व ग्रुप लीडर सुजावल जग्गा एवं सब-ग्रुप लीडर अंजू मीणा ने किया। दल में कमल चौधरी,अनामिका कश्यप, गौरव पांडे, अमृतेश शुक्ला, ईशु अग्रवाल, हर्ष मांडलिक और शुभम पटसारिया शामिल रहे।नगर भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने कान्हा गौशाला पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और गोवंश के संरक्षण एवं देखभाल से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके अलावा नगर में कराए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति और स्थानीय व्यवस्थाओं को भी करीब से देखा।अधिकारियों ने विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए नगर की सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने बबराला में हो रहे विकास कार्यों और सामाजिक सद्भाव की सराहना की।इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष हर्षवर्धन ने प्रशिक्षु अधिकारियों के भ्रमण को नगर के लिए गौरवपूर्ण एवं महत्वपूर्ण अवसर बताया। उन्होंने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। नौ प्रशिक्षु प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के एक साथ नगर पहुंचने से स्थानीय लोगों में खास उत्साह देखने को मिला।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *