ईपी और जेंडर रेशियो की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए लक्ष्य पूरा करने के निर्देश
मुकुट यादव
सम्भल (परिपाटी न्यूज़) बहजोई। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति और निर्धारित लक्ष्यों की समीक्षा की गई।
बैठक में अधिकारियों से अब तक किए गए कार्यों की जानकारी ली गई। इसके साथ ही ईपी रेशियो और जेंडर रेशियो की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने के लिए कार्यों में तेजी लाई जाए।

उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण का कार्य गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ किया जाए, जिससे अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित हो सके।उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने और निर्वाचन संबंधी जिम्मेदारियों का प्राथमिकता से निर्वहन करने के निर्देश दिए।बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, एसडीएम गुन्नौर अवधेश कुमार, एसडीएम सम्भल विकास चन्द्र, एसडीएम चंदौसी आशुतोष तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा सहित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, सीडीपीओ और पूर्ति निरीक्षक मौजूद रहे।
