Spread the love

पोषाक राशि का किया गया वितरण

ब्यूरो रिपोर्ट / परिपाटी न्यूज़

ताजपुर ,समस्तीपुर (परिपाटी न्यूज़) नगर परिषद ताजपुर समस्तीपुर बिहार के वार्ड 23 में आंगनवाड़ी केंद्र 53 एवं 54 पर पोषाक राशि का वितरण किया गया।केंद्र में नामांकित बच्चों के बीच चार सौ रूपया कर के कुल 32000 रुपये की राशि वितरण किया गया।मौके पर उपस्थित वार्ड पार्षद सह उच्च विद्यालय ताजपुर समस्तीपुर बिहार प्रबंधन समिति के सदस्य अजहर मिकरानी ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों में

नामांकित बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही हैं । पोशाक राशि का उपयोग बच्चे पोशाक खरीदने में करें इस के लिए उन्होंने केंद्र की सेविकाओं रेणुका देवी,विनीता कुमारी और सुपर वाइजर माला कुमारी को भी निर्देश दिया और कहां कि आंगनबाड़ी संचालन में सरकार के दिशा निर्देशों का अनुपालन हो।वार्ड पार्षद ने बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र पर उपलब्ध विद्यालय पूर्व शिक्षा सामग्री का भी निरीक्षण किया।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद