
रिपोर्ट- अजमल अंसारी के साथ मुनेश चन्द शर्मा/परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर
चांदपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज)। तहसील चांदपुर शहर में बिजली दफ्तर पर 8 सूत्रीय मांगों को लेकर मांग पत्र मुख्य सहायक अभियंता विद्युत विभाग को महामहिम राष्ट्रपति के लिए सौंपा। बिजनौर के चांदपुर में माकपा व किसान सभा ने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर बिजली दफ्तर पर धरना प्रदर्शन किया । महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार को द्वारा मुख्य सहायक अभियंता विद्युत विभाग को मांग पत्र सौंपा।

मांग पत्र में कहा गया है कि केंद्रीय व उत्तर प्रदेश की मोदी योगी सरकार सार्वजनिक सस्थाओं का धडल्ले से निजीकरण करने पर आमादा है। नौकरियां खत्म हो रही है, बेरोजगारी बढ़ रही है , इसी क्रम में बिजली विभाग का निजीकरण किया जा रहा है । जनता के पैसों की लूट कंपनियों के छूट का कार्य व्यापक स्तर पर चल रहा है ।जिस के विरोध में किसान मजदूर कर्मचारी आंदोलनरत है । उन्होंने आगे कहा कि बिजली संशोधन विधेयक 2022 को निजीकरण का रास्ता खोलने के लिए जानबूझकर लाया गया है। निजीकरण देश के हित में नहीं है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी किसान सभा इसका घोर विरोध करती है। तथा सरकार से मांग करती है कि
1.बिजली संशोधन विधेयक वापस हो ।
2. बिजली नियामक बोर्ड बंद किया जाए ।
3. बिजली विभाग का निजीकरण रोका जाए ।
4. किसानों के नलकूप से स्मार्ट मीटर हटाऐ जाए ।
5. घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट बिजली निशुल्क दी जाए।
6. गरीबों, किसानों , बुनकरो को मुफ्त बिजली दी जाए ।
7. मानदेय पर नियुक्त कर्मचारियों को सुरक्षा दी जाए । व दुर्घटना मुआवजा दिया जाए।
8. सभी मानदेय कर्मचारियों को स्थाई नियुक्ति दी जाऐ।
मांग पत्र देने वालों में ऋषि पाल सिंह , बदरुलहसन , राम अवतार , राम भैया , मंगल सिंह , मलखान सिंह , कुलदीप कुमार आदि रहे ।