Spread the love

रिपोर्ट- मुनेश चन्द शर्मा के साथ अजमल अंसारी/ परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर

चांदपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज)। बुधवार को हल्दौर रोड चौराहा समीप मोहम्मद इमरान अंसारी पत्रकार के कार्यालय पर भारतीय गौ रक्षा वाहिनी की एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय गौ रक्षा वाहिनी के मनोनीत जिला अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा का नगर व क्षेत्र के समाजसेवियों तथा पत्रकार बंधुओ ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी ठाकुर राय बहादुर आर्य ने नव नियुक्त जिला अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा के अध्यक्ष बनने पर प्रसन्नता जाहिर की और उनसे भारतीय गौ रक्षा वाहिनी संगठन को जनपद में मजबूती के साथ चलाने का अनुरोध किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डा. मुनेश चंद्र शर्मा पत्रकार ने भी गौ माता में आस्था व्यक्त की और कहा कि गाय को हमारे हिंदू समाज में गौ माता का दर्जा दिया गया है। उन्होंने जिला अध्यक्ष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम संचालक सलीम अहमद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष ने भी मुस्लिम समाज से गौ माता में पूर्ण आस्था व्यक्त करने की बात कही, उन्होंने सफल संचालन करते हुए कार्यक्रम की सराहना की।

इस अवसर पर ठाकुर राय बहादुर आर्य, डा मुनेश चंद्र शर्मा, सलीम अहमद अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष, पीयूष अरोड़ा विश्व हिंदू महासंघ मंडल सह प्रभारी मुरादाबाद,शक्ति शर्मा,दाताराम शर्मा,अब्दुल हफीज अ.स.नगर अध्यक्ष, मोहम्मद वसीम विधानसभा सचिव, पत्रकार मोहम्मद अजमल अंसारी,राम अवतार सिंह, श्याम बाबू गुप्ता,नरेंद्र सिंह,नसीम अहमद, वसीमुद्दीन, इरफान अंसारी, आफताब आलम, नवाब अली, निजामुद्दीन सैफी, इमरान अंसारी, सुधीर सैनी, बाबू खान अ. स.ब्लॉक अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *