रिपोर्ट- अमिताभ सागर/परिपाटी न्यूज संभल

संभल(परिपाटी न्यूज़)। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के भारत संकल्प यात्रा के निर्देशानुसार मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष संभल भारतीय जनता पार्टी हरेंद्र सिंह रिंकू उर्फ रिंकू जी ने कार्यक्रम को ग्राम सकरपुर सोत मे संबोधित किया इस कार्यक्रम मे सभी ग्रामीणों को 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए संकल्प दिलाया व केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे मे भी विस्तार से बताया।

असमोली मंडल अध्यक्ष जयपाल सिंह पाल ने भी सभी ग्रामीणों से देसी नुक्सो द्वारा खेती करने की अपील की।

इस कार्यक्रम मे भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रभात शर्मा व जय प्रकाश प्रजापति, ब्लॉक प्रमुख संतोष देवी, मंडल अध्यक्ष जयपाल सिंह पाल व ओमवीर शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामगोपाल आदि मौजूद रहे।